स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से कार्रवाई करते हुए गांजा शराब व नशे में धुत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा गांव के रहने वाले द्वारिका राम को पुलिस ने 134 ग्राम गांजा के साथ 
गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने माधोपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के घर छापेमारी कर 5 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इधर दुर्गावती पुलिस की अन्य टीम ने ककरैत चेक पोस्ट के पास शराब चेकिंग अभियान के चलाकर उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे  शराब के नशे में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार से कुल मिलाकर दुर्गावती पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग जगहों से शनिवार की संध्या शराब गांजा व नशे में धुत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।