दुर्गावती) स्थानीय थाना क्षेत्र के इसड़ीं गांव में बीते संध्या के समय एक महिला को उसके घर में विषैले सर्प ने डंस लिया। वही आनन-फानन में परिजनों ने झाड़-फूंक के लिए कई जगह ले गए लेकिन महिला की मौत हो गई। मृतिका महिला की पहचान इसड़ीं गांव निवासी सोनू बरेठा की पत्नी सुलेखा देवी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुलेखा देवी सोमवार की संध्या खाना बनाने के लिए घर में ही एक कमरे में रखा उपला लेने के लिए गई हुई थी। तभी महिला के सर पर सर्प ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन अंधविश्वास के चक्कर में आकर महिला को अस्पताल न ले जाकर बल्कि 100 किलोमीटर की दूरी पर अमवा के सती माई के यहां ले गए जहां झाड़-फूंक के क्रम में महिला की मौत हो गई। सुबह में परिजनों ने महिला के शव को थाने लाया जहां पुलिस पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया में जुट गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि संध्या करीब 5:00 बजे घर में उपला लेने के लिए गई हुई थी जहां सर्प ने डस लिया। हम लोगों को सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन के बारे में जानकारी था लेकिन दूसरों के कहने पर हम लोग आ गए एवं झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए जहां महिला की मौत हो गई।
विषैले सर्प ने 35 वर्षीय महिला को डंसा हुई मौत
Wed, Oct 5, 2022 5:01 AM By Desk

Today Breaking
-
11 months ago
नेहरू युवा केंद्र के द्वारा लिच्छिवी भवन में जिला युवा महोत्सव का किया गया कार्यक्रम
-
11 months ago
होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर धरना देने वाले विपक्षी वोट के लिए कर रहे हैं नौटंकी- निवर्तमान नप सभापती
-
1 year ago
दिनदहाड़े रामपुर पीएचसी परिसर में एक खड़े बाइक को चुरा ले गए चोर
-
1 year ago
सनकी पति ने धारदार हथियार से काटकर पत्नी और पुत्र का किया हत्या
-
-
1 year ago
हाथी घोड़े और गाजे - बाजे के साथ लोगो ने निकाली जल भरी यात्रा
-
1 year ago
आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर 75 युवा बाइक रैली से पहुंचे कैमूर
-
1 year ago
रामगढ़ में 24 हजार पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, चालक गिरफ्तार