खबर बिहार के कैमूर जिले से है जहां बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां चेहन्नुम के मौके पर दुर्गावती में पहुंचे। मंत्री जमा खान जैसे ही दुर्गावती में पहुंचे तो उनके कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। 
आपको बता दें कि बिहार में लगातार जो अपराधिक घटनाये हो रही हैं इसपर विपक्ष महागठबंधन की सरकार पर संगीन आरोप लगा रहा है। हाल ही में हुए बेगूसराय गोली कांड को लेकर जो अपराधी गिरफ्तार हुए हैं उस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुलिस की थ्योरी पर गहरे सवाल उठाए हैं। 
इधर मोहम्मद जमा खां ने भी भाजपा  के मंत्रियों को करारा जवाब देते हुए  कहा कि भाजपा का मकसद ही है देश को बर्बाद करना। भाजपा को सिर्फ कुर्सी से मतलब है। भाजपा को कुर्सी मिल जाएगा तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके पहले एनडीए की सरकार थी तो सब कुछ ठीक था। भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग पर सीधा वार करते हुए कहा कि भाजपा का बात ही नहीं करना है।