खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां दुर्गावती के कबिलासपुर गांव में एक 28 वर्षीय महिला की सर्प के काटने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार की दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 

मृतिका कबिलासपुर गांव के रहने वाले संतोष यादव की पत्नी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ममता देवी अपने घर के एक कमरे में अलमारी पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी तभी अलमारी के अंदर छिपे सर्प ने ममता देवी को डस लिया। वही आनन-फानन में घर के परिजन उत्तर प्रदेश के सकलडीहा ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जब परिजन सरकारी अस्पताल में ले गए तो वहां के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक महिला के शव को परिजन थाने ले गए जहां कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।